खुशी की कीमत पर संपत्ति अर्जित करना ठीक नहीं: उपराष्ट्रपति

खुशी की कीमत पर संपत्ति अर्जित करना ठीक नहीं: उपराष्ट्रपति

खुशी की कीमत पर संपत्ति अर्जित करना ठीक नहीं: उपराष्ट्रपति
Modified Date: July 1, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:17 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार कहा कि धन की आवश्यकता खुशहाल जीवन के लिए होती है, लेकिन खुशी की कीमत पर धन अर्जित नहीं किया जाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी में 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में कहा, “धन इसलिए चाहिए ताकि जीवन में खुशहाली आए। हमें खुशी की कीमत पर धन नहीं कमाना चाहिए। अगर खुशहाली नहीं है, तो जीवन का कोई अर्थ नहीं रह जाता। हमें धन कमाना भी चाहिए और उसका उपयोग भी करना चाहिए। साथ ही, धन इस तरह खर्च करना चाहिए कि हमारे बेटे-बेटियां उसके महत्व को समझ सकें।”

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बच्चों को धन का महत्व समझ में आ जाए, तो यह हर माता-पिता की सबसे बड़ी सफलता होगी।’’

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में