पश्चिम एशिया युद्ध: एलपीजी लेकर जग वसंत जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पहुंचा
पश्चिम एशिया युद्ध: एलपीजी लेकर जग वसंत जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पहुंचा
अहमदाबाद, 28 मार्च (भाषा) पश्चिमी एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए भारतीय ध्वज वाला पोत ‘जग वसंत’ 47,000 टन द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर गुजरात के जामनगर स्थित वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के एक बयान के अनुसार, कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से सामान लेकर एमटी जग वसंत शुक्रवार रात 8:30 बजे वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा। यह बंदरगाह दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के अंतर्गत आता है।
बयान में कहा गया है कि बंदरगाह पर पहुंचने के बाद पोत से पोत में एलपीजी का स्थानांतरण किया जा रहा है।
बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘230 मीटर लंबा यह पोत वर्तमान में 17,600 टन एलपीजी को अपने सहायक पोत एमटी रोज गैस में स्थानांतरित कर रहा है, जिसमें लगभग 15 घंटे लगने की उम्मीद है। स्थानांतरण के बाद, सहायक पोत आगे एलपीजी उतारने के लिए कांडला के लिए रवाना होगा।’’
अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्य पोत ‘जग वसंत’ पर लदे 20,000 टन माल को मुंबई में उतारा जाएगा और लगभग 9,000 टन माल को बाद में मंगलुरु में उतारा जाएगा।
भाषा रमण योगेश
रमण

Facebook


