विप्रो के निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी
विप्रो के निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपये की अपनी अब तक की सबसे बड़ी शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी है। इसके 2027 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बोर्ड ने ‘दो रुपये अंकित मूल्य के 60 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के पुनर्खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जो कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 5.7 प्रतिशत है। यह पुनर्खरीद 250 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर अधिकतम 15,000 करोड़ रुपये तक की होगी।’
विप्रो की मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अपर्णा अय्यर ने कहा कि निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 15,000 करोड़ रुपये के शेयरों को वापस खरीदने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि यह कंपनी द्वारा घोषित अब तक की सबसे बड़ी पुनर्खरीद है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


