Maruti Suzuki Cars Price hike : मारुति सुजुकी ने दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ गए कार के दाम, जान लें अब कितनी जेब खाली करेगा आपका पसंदीदा मॉडल
Maruti Suzuki ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसकी कारें ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागत, महंगाई और कच्चे माल की …

Maruti Suzuki Cars Price hike
- मारुति सुजुकी जून 2026 से अपनी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करेगी
- बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को कंपनी ने दाम बढ़ाने की बड़ी वजह बताया
- S-Presso से लेकर Invicto तक सभी मॉडल्स की कीमतों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली: Maruti Suzuki Price hike अगर आप देश की सबसे पसंदीदा कार कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास केवल इस महीने यानि मई का ही समय है। दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रही इनपुट लागत के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। कार के अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में यह बदलाव अलग-अलग होगा।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह खर्च कम करने की कोशिश कर रही थी ताकि ग्राहकों पर ज्यादा असर न पड़े। Maruti Car Price Increase लेकिन कच्चे माल की कीमतें बढ़ने और कारोबार की कठिन परिस्थितियों के कारण अब कंपनी को मजबूरी में इस बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालना पड़ रहा है। मारुति सुजुकी ने 2025-26 (FY26) का अंत करीब 1.9 लाख पेंडिंग कस्टमर ऑर्डर्स के साथ किया है। इसमें से लगभग 1.3 लाख ऑर्डर सिर्फ छोटी कारों के सेगमेंट के हैं, जो 18% जीएसटी स्लैब के अंतर्गत आते हैं।
अभी क्या हैं कीमतें?
इससे पहले जनवरी में कंपनी उन ग्राहकों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम लेकर आई थी, जिन्होंने गाड़ियां बुक कर ली थीं लेकिन प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण जिन्हें डिलीवरी नहीं मिल पाई थी। मौजूदा समय में मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में बेहद किफायती एंट्री-लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी व्हीकल Invicto शामिल हैं। इन गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख से शुरू होकर 28.7 लाख तक जाती है।
Maruti Suzuki Price Hike June 2026 छोटी कारों पर हुई थी भारी कटौती
पिछले साल सितंबर में नए GST 2.0 नियम लागू होने के बाद कंपनी ने अपनी छोटी कारों पर भारी कटौती की थी, जिसमें S-Presso पर 1.29 लाख और Alto K10 पर 1.07 लाख तक दाम घटाए गए थे। लेकिन अब महंगाई के चलते कीमतें एक बार फिर बढ़ने जा रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : किस्मत का ताला खुलने का समय आ गया! आज की 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? यहाँ देखें अपना राशिफल
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- Air India flight Fire Scare : एयर इंडिया फ्लाइट AI2802 में अचानक आया डरावना सिग्नल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी! पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Maruti Suzuki to Increase Car Prices by Up to ₹30,000 From June 2026
Car News
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am