Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान

आज 22 मई 2026 का पंचांग ज्येष्ठ अधिकमास की षष्ठी तिथि के साथ विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। इस दिन वृद्धि योग, लक्ष्मी-गणेश पूजा, दान-पुण्य और विशेष चौघड़िया मुहूर्त का उल्लेख किया गया है, जो नए कार्यों की शुरुआत और समृद्धि के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
Modified Date: May 22, 2026 / 06:16 am IST
Published Date: May 22, 2026 6:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि और वृद्धि योग का संयोग है
  • माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा से सुख-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है
  • राहुकाल, दिशाशूल और शुभ अभिजीत मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है

Aaj ka Panchang : आज 22 मई 2026, दिन शुक्रवार है, जो माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत के लिए बेहद खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन ‘वृद्धि योग’ बन रहा है, जिसे शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस योग में आप जो भी नया या शुभ कार्य शुरू करेंगे, उसके फल में कई गुना बढ़ोतरी होगी।

इन चीज़ों का करे दान

आज के दिन सुबह की दैनिक पूजा करने के बाद, शाम को सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। पूजा में मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां, शंख और कमलगट्टा जरूर चढ़ाएं, जबकि गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। Aaj ka panchang 22 May 2026 यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है या शुक्र दोष है, तो आज के दिन सफेद चीजें जैसे चावल, चीनी, दही, सफेद कपड़े या श्रृंगार की सामग्री का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

शुभ , अशुभ और चौघड़िया मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक आज राहुकाल सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा, जिसमें कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए। आज का सबसे शुभ ‘अभिजीत मुहूर्त’ सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज पश्चिम दिशा का दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। शाम को पूजा के लिए ‘चर-सामान्य’ चौघड़िया मुहूर्त 05:26 से 07:09 तक रहेगा, जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए उत्तम समय है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.