यहां होगी सवा लाख शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने कहा- फरवरी तक पूरी होगी प्रोसेस

बिहार में नए साल पर शिक्षकों की बंपर भर्ती (Bihar Teacher Recruitment News) की तैयारी है। पूरी प्रक्रिया अगले दो महीने में पूरी होने की संभावना है। इस बात का ऐलान खुद सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने किया है।

यहां होगी सवा लाख शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने कहा- फरवरी तक पूरी होगी प्रोसेस

Bihar Teachers Recruitment

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 26, 2021 2:02 pm IST

Bihar Teachers Recruitment : बिहार में नए साल पर शिक्षकों की बंपर भर्ती (Bihar Teacher Recruitment News) की तैयारी है। पूरी प्रक्रिया अगले दो महीने में पूरी होने की संभावना है। इस बात का ऐलान खुद सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने किया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि छठे फेज में करीब सवा लाख प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती (Bihar Teachers Bharati) होगी। इस प्रक्रिया को एक-दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा और चयनित कैंडिडेट्स को अगले साल फरवरी में नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया बहुत पहले पूरी हो सकती थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा, ‘अब पंचायत चुनाव खत्म हो गया है, सभी श्रेणियों के शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।’ राज्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का 15 फरवरी तक पूरी कर लिया जाएगा

read more: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Alto अब आ रही है SUV अंदाज में.. जानिए इसकी खासियत
इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र 17 और 18 फरवरी को जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले, विभाग ने 17 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे फेज में प्राथमिक शिक्षकों की काउंसलिंग और भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी किया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इनकी काउंसलिंग 28 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद सभी सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com