Dantewada Road Accident: मंत्री शाह के दंतेवाड़ा दौरे से पहले बड़ा हादसा, अनिंयत्रित होकर पलटा वाहन, मची चीख पुकार
Dantewada Road Accident: मंत्री शाह के दंतेवाड़ा दौरे से पहले बड़ा हादसा, अनिंयत्रित होकर पलटा वाहन, मची चीख पुकार

Raipur News. Photo Credit: IBC24
- बस्तर में पिकअप वाहन पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
- गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा जारी है, और वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात शामिल है।
दंतेवाड़ा: Dantewada Road Accident आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले यहां एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dantewada Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना पालनार के पास हुआ है। दरअसल, आज देश के गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि कुछ देर बाद देश के गृहमंत्री बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शाह दोपहर 12:30 बजे वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों (जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष और सरपंच) से मुलाकात और भोजन करेंगे। दोपहर 1:30 से 2:50 बजे तक बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक नक्सल ऑपरेशन के कमांडरों से मुलाकात और नाश्ता करेंगे। दंतेवाड़ा से शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बस्तर के पालनार में हुए हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: 10 people injured as pickup vehicle overturns in Dantewada
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm