BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Road Accident News: सारागांव सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने व्यक्त किया शोक

Raipur Road Accident News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, रायपुर जिले के सारागांव के पास हुए भीषण हादसे में 13 लोगों के निधन का समाचार

Raipur Road Accident News/ Image Credit: CD DPR

Raipur Road Accident News/ Image Credit: CD DPR

karan nepali
Published: 12 May 2025 | 9:59 amModified: 12 May 2025 | 9:59 am
HIGHLIGHTS
  1. राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगोली नाला के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  2. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  3. हादसा सारागांव के बंगोली नाले के पास माजदा वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के चलते हुआ।

रायपुर: Raipur Road Accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगोली नाला के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सारागांव के बंगोली नाले के पास माजदा वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के चलते हुआ। हादसे में जान गंवाने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2025 Kab Se Lagega: इस दिन से लगने जा रहा नौतपा.. 9 दिन धरती पर रौद्र रूप दिखाएंगे सूर्यदेव, बरतनी होगी ये सावधानियां 

छट्ठी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

Raipur Road Accident News:  मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। हादसे के वक्त माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी और इसके बाद माजदा डंफर से जा टकराई। डंपर पुणे से रांची जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Firing in Wedding Video: शादी समारोह के दौरान बदमाश ने की फायरिंग, डांस करने के दौरान दनादन दागी गोलियां, वायरल हो रहा वीडियो

डिप्टी सीएम अरुण साव ने व्यक्त किया शोक

Raipur Road Accident News:  वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, रायपुर जिले के सारागांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हो रहा है। महिलाओं बच्चों समेत 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना मिली है। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। घायलों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास शासन की ओर से किए जा रहे हैं। ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने संबल प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति 💐

यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: आम तोड़ने के लिए शख्स ने किया देसी जुगाड़, देखते रह गए लोग, आप भी देखें वायरल वीडियो 

मृतकों की पहचान हुई

टिकेश्वरी साहू, 45 वर्ष, मनहोरा, धरसीवा
कुमारी महिमा साहू, 18 वर्ष, गोंदवारा
एकलव्य साहू, 6 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
नंदिनी साहू, 53 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
उमंग साहू, 5 माह, आनंदगांव, बेमेतरा
वर्षा साहू, 28 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
गीता साहू, 54 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
राजवती साहू, 60 वर्ष, नगपुरा मंदिर, हसौद
कृति साहू, 50 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
कुंती साहू, 55 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
भूमि साहू, 4 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 13 people died in Saragaon road accident, Deputy CM Arun Saw expressed condolences

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm