Raipur News: छत्तीसगढ़ से गुजरात भेजे जा रहे थे 6 करोड़ 60 लाख रुपए! कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए बड़े आरोप, भाजपा ने दिया करारा जवाब
Raipur News: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज इस मामले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार से पूछा कि इस मामले की जाँच कहाँ तक पहुंची है ? ये …

- छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया : Deepak baij
- प्रशासन से पूरी गंभीरता के साथ जांच करने की मांग
- भाजपा विधायक सुनील सोनी का पलटवार
रायपुर: Raipur News, राजधानी रायपुर से लगे हुए क्षेत्र कुम्हारी में पिछले दिनों दो स्कॉर्पियो में पकड़े गए 6 करोड़ रुपए के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह पैसा किसका था और कहां भेजा जा रहा था ? फिर उन्होंने खुद यह आरोप लगाया कि ये पैसा छत्तीसगढ़ से गुजरात भेजा जा रहा था ।
छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज इस मामले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार से पूछा कि इस मामले की जाँच कहाँ तक पहुंची है ? ये पैसा किसका है और कहां भेज रहा था ? दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया है । ये मामला तो सामने आ गया, इससे पहले ना जाने कितने बार छत्तीसगढ़ से पैसे भेजे गए होंगे । दीपक बैज ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच करने की मांग की है। साथ ही सरकार पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है ।
भाजपा विधायक सुनील सोनी का पलटवार
Raipur News, इस पर रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर हम मामला दबाते तो इतने रुपए पकड़े ही कैसे जाते? रही बात एटीएम की तो छत्तीसगढ़ किसके कार्यकाल में किसका एटीएम था यह सब जानते हैं । उन्होंने कहा कि यह विष्णुदेव साय की सरकार है, अब छत्तीसगढ़ का एक भी रुपया बाहर नहीं जा पाएगा, इसी तरह पकड़ा जाएगा।
वहीं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने ATM बनाया था। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली भेजती थी। आज हमारी सरकार दिल्ली से पैसे ला रही है और राज्य के विकास के लिए केंद्र पैसा भेज रही है।
दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद
बता दें कि कुम्हारी टोल प्लाजा के पास दुर्ग पुलिस ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। दरअसल, पुलिस को रात 2-3 बजे सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकदी का हेरफेर होने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी की और सभी वाहनों की तलाशी शुरू की।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
सुबह करीब 7:30-8 बजे रायपुर की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पंजीकृत स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। इसके बाद तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों गाड़ियों की सीटों के नीचे से भारी मात्रा में नकदी मिली। पहली गाड़ी से 3 करोड़ 60 लाख रुपये और दूसरी गाड़ी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए गए। दोनों गाड़ियां टॉप मॉडल स्कॉर्पियो थीं और जीपीएस से लैस थीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: 66 million rupees were being sent from Chhattisgarh to Gujarat! Congress President made serious allegations, BJP gave a befitting reply
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm