छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान एक महिला माओवादी की मौत
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान एक महिला माओवादी की मौत
दंतेवाड़ा, 31 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में एक महिला माओवादी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार सुबह लगभग नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, एक महिला माओवादी का शव, गोला बारूद तथा दैनिक उपयोग का अन्य सामान बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।
राज्य के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था।
भाषा सं संजीव सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान एक महिला माओवादी की मौत
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm