CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, पिछले साल ही हुई थी नियुक्ति, राज्यपाल को लिखे पत्र में कही ये बात

छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, Advocate General of Chhattisgarh Government suddenly resigned

CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, पिछले साल ही हुई थी नियुक्ति, राज्यपाल को लिखे पत्र में कही ये बात
Modified Date: November 18, 2025 / 12:04 am IST
Published Date: November 17, 2025 9:44 pm IST

बिलासपुर। CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा महामहिम राज्यपाल को सौंप दिया। प्रफुल्ल एन. भारत को 12 जनवरी 2024 को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। हालांकि उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि नहीं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने लिखा कि महाधिवक्ता पद से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। प्रफुल्ल भारत ने लिखा कि जैसा भी हो, मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही मैं महामहिम का अत्यंत आभारी हूं कि आपने मुझे राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।