Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो
Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो

Bastar Petrol Pump Fight Video
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई इलाकों में संकट गहरा गया
- छत्तीसगढ़ में कई पेट्रोल पंप ड्राई होने से लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं
- बस्तर में सीमित पेट्रोल देने को लेकर विवाद के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर से मारपीट की गई
Bastar Petrol Pump Fight Video: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई दरें लागू होते ही कई राज्यों में असर दिखाई देने लगा है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच पेट्रोल पंप में मारपीट (Bastar Petrol Pump Fight Video) का मामला सामने आया है। यहां बस्तर के जगदलपुर में पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है और इसी के चलते बाइक को ₹200 और चारपहिया वाहन को हजार रुपए का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। शनिवार सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मैनेजर का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पेट्रोल भरने आए युवक अतिरिक्त पेट्रोल की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी थी, जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने पेट्रोल देने से इनकार किया तो इस पर बहस हुई और इसके बाद बाइक सवार युवक के साथियों ने मैनेजर की पिटाई (Bastar Petrol Pump Fight Video) कर दी। इस पिटाई से नाराज पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर एकत्र होकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें
CG News: PM Modi के संदेश से प्रेरित दूल्हा! पेट्रोल बचाने अनोखे तरीके से निकाली बारात |
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ईंधन सप्लाई प्रभावित होने और बढ़ती मांग के कारण कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी देखी जा रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Bastar Petrol Pump Fight Video
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm