Bhilai Communal Tension: गरियाबंद के बाद अब इस जिले में दो समुदाय आमने-सामने, इस वजह से बनी तनाव की स्थिति, मौके पर पुलिसबल तैनात

गरियाबंद के बाद अब इस जिले में दो समुदाय आमने-सामने, Bhilai Communal Tension Bhilai Hindu Muslim Conflict

Bhilai Communal Tension: गरियाबंद के बाद अब इस जिले में दो समुदाय आमने-सामने, इस वजह से बनी तनाव की स्थिति, मौके पर पुलिसबल तैनात

Bhilai Communal Tension. Image Source- IBC24


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: February 5, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: February 5, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंदिर और मस्जिद के बीच सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद
  • अतिक्रमण के आरोप, बजरंग दल व स्थानीय लोगों का विरोध
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए

भिलाईः Bhilai Communal Tension: छत्तीसगढ़ में इन दिनों दो समुदायों के बीच झड़प की खबरें लगातार सामने आ रही है। अलग-अलग इलाकों में किसी पुरानी रंजिश या मामूली विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। अब एक ऐसा ही मामला इस्पात नगरी भिलाई से भी सामने आया है। यहां एक सामुदायिक भवन को लेकर शनिवार को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला छावनी थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र में मंदिर और मस्जिद के बीच एक सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। निगम और पार्षद के सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मस्जिद कमेटी द्वारा सामुदायिक भवन के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा है। विरोध में बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने मौके पर नारेबाजी भी की। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहने को कहा।

जंजगीरी में भी शव दफनाने को लेकर विवाद

Bhilai Communal Tension: बता दें कि आज ही दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दफनाने की जगह को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मौके पर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में एहतियातन पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक गांव के एक मुस्लिम परिवार की महिला का निधन हो गया था। परिवार के लोग महिला को उसी स्थान पर दफनाना चाहते थे, जहां उनके पूर्वजों को वर्षों से दफनाया जाता रहा है। लेकिन जांच में सामने आया कि वह जमीन अब निजी स्वामित्व में है, और उसे दूसरे व्यक्ति को बेचा जा चुका है। एक समुदाय के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।