Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में भिड़े AICC चीफ खरगे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा.. राहुल को नहीं बोलने देने पर भड़का विपक्ष, देखें आप भी

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि सदन में बुधवार को जो घटना हुई, जिस तरह से विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष की तरफ पहुंचे। यह सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है. सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में भिड़े AICC चीफ खरगे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा.. राहुल को नहीं बोलने देने पर भड़का विपक्ष, देखें आप भी

Parliament Budget Session 2026 || Image- Sansad TV News

Modified Date: February 5, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: February 5, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा में खरगे-नड्डा की तीखी बहस
  • राहुल गांधी को न बोलने देने पर हंगामा
  • लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

Parliament Budget Session 2026: नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र जारी है और अलग-अलग मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल नफरती और साम्प्रदायिक बयान के लिए भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया था तो वही आज उनकी भिड़ंत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से हो गई। दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे को संसद में बहस के नियम बताये।

जेपी नड्डा ने दिया जवाब

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा दोनों हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता देशहित के मुद्दे पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती है।

बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती, मेरे सम्मानित सहयोगी को यह पता होना चाहिए। अगर इनको इच्छा है तो अपने पार्टी के सदस्यों को बोलें कि लोकसभा में चर्चा करें। राज्यसभा में अच्छे तरीके से चर्चा चल रही है. इसे चलने दें। ऐसा मेरा निवेदन है।

लोकसभा में हंगामा जारी

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध गुरुवार की सुबह भी बरकरार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में कई विपक्षी सदस्यों के सत्तापक्ष के वेल की तरफ पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना के सदन की मर्यादा के प्रतिकूल है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही शोर-शराबा शुरू हो गया।

लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि सदन में बुधवार को जो घटना हुई, जिस तरह से विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष की तरफ पहुंचे। यह सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है. सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। अगर मर्यादा खत्म कर देंगे तो सदन की कार्यवाही चलाना अध्यक्ष के लिए उचित नहीं होता।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown