Bhilai Murder News: देर रात इस इलाके में हुआ मौत का तांडव, युवक को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वह जानकर चकराया पुलिस का माथा

Bhilai Murder News: अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय जितेश ठाकुर की बेरहमी से लाठी, डंडे, चाकू मारकर हत्या कर दी।

Bhilai Murder News: देर रात इस इलाके में हुआ मौत का तांडव, युवक को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वह जानकर चकराया पुलिस का माथा

Bhilai Murder News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 12, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: May 12, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले में इन दिनों अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है।
  • आधी रात अपराधी खूनी तांडव मचा रहे हैं।
  • अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय जितेश ठाकुर की बेरहमी से लाठी, डंडे, चाकू मारकर हत्या कर दी।

Bhilai Murder News: भिलाई: दुर्ग जिले में इन दिनों अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है। एक ओर पुलिस जनमित्र बनकर पब्लिक से दोस्ती बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर आधी रात अपराधी खूनी तांडव मचा रहे हैं। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात दुर्ग के कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब केजू राइस मिल के पास अज्ञात हमलावरों ने खूनी खेल खेलते हुए 22 वर्षीय जितेश ठाकुर की बेरहमी से लाठी, डंडे, चाकू मारकर हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे हुए इस जानलेवा हमले में जितेश के सगे भाई नेहरू ठाकुर और साथी राहुल पर भी जानलेवा हमला किया गया। (Bhilai Murder News) वारदात इतनी खौफनाक थी कि घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाए लोग घायलों को ठेले पर लादकर अस्पताल ले गए। इधर दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर इस वारदात के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और गर्लफ्रेंड से विवाद की बात सामने आ रही है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

प्रत्यक्षदर्शी के अनुासर विवाद की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी जब ओम साहू नाम के एक युवक की पिटाई की गई थी। वही कल रात जब आरोपी पक्ष के 20 से अधिक लोग धमाल बजाकर लौट रहे थेष उसी वक्त मृतक जितेष से आमना सामना हो गया और इसी दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और (Bhilai Murder News)  हथियारों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को अलग नजरिए से देख रही है।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पक्षों के बीच पुराना विवाद था, जिसने बीती रात हिंसक मोड़ ले लिया। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, (Bhilai Murder News) जबकि एक मुख्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

डेढ़ घंटे तक चला मौत का तांडव

इधर देर रात करीब डेढ़ घंटे तक चले इस मौत के तांडव से पूरा मोहल्ला दहशत में है। किसी ने भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और लोग अपने घरों में दुबके रहे । किसी की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। सीसीटीवी में भी पूरा वाकया कैद हो चुका है। जिसमें एक युवती भी साथ में नजर आ रही है। (Bhilai Murder News)  स्थानीय लोग इसे गैंगवार जैसी स्थिति बता रहे हैं और दबी जुबान में कह रहे हैं कि अब अपराधियों के दिल में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है, जिसके बाद ही हत्याकांड की मुख्य वजह का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.