Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में ‘लाल आतंक’ पर अंतिम प्रहार, जंगलों में बिछ गईं इतने वर्दीधारी नक्सलियों की लाशें, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Ads

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में 'लाल आतंक' पर अंतिम प्रहार, जंगलों में बिछ गईं इतने वर्दीधारी नक्सलियों की लाशें, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

  • Reported By: Santosh Tiwari

    ,
  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 12:24 PM IST

Bijapur Naxal Encounter/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बीजापुर में सुरक्षा बलों का माओवादी पर वार
  • इन्द्रावती नदी के जंगल में हुई भीषण मुठभेड़,
  • माओवादी को लगा बड़ा झटका

बीजापुर: Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच आज सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी और इसी के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा बलों का माओवादी पर वार! (Chhattisgarh Naxal News)

Bijapur Naxal Encounter: अभियान के दौरान दोनों पक्षों में कुछ समय तक गोलीबारी हुई। माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई। बरामद हथियारों में SLR राइफल, INSAS राइफल, 12 बोर राइफल के अलावा अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

2 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद (Chhattisgarh Naxal Attack)

Bijapur Naxal Encounter: पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने बताया कि माओवादी नेटवर्क के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिससे नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है। संवेदनशील इलाकों और आसपास के जंगलों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

बीजापुर मुठभेड़ में कितने माओवादी मारे गए?

बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी माओवादियों को ढेर किया।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान हुआ?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

बीजापुर मुठभेड़ में कौन-कौन से हथियार बरामद हुए?

बरामद हथियारों में SLR राइफल, INSAS राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य माओवादी सामग्री शामिल हैं।