Nepal Flood Update News/Image Credit: AI
Nepal Flood Update News: नई दिल्ली: नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 61 हो गया है। दूसरी तरफ इस बाढ़ से मची तबाही में 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में आई आपदा की इस घड़ी में भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। स्टैंड बाय में भारतीय वायुसेना के IAF के C-17, C-130J और C-295 को लगा दिया गया है। दूसरी तरफ, नेपाल की स्थिति को देखते हुए बिहार में एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
नेपाल बाढ़ से मची तबाही पर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर किए पोस्ट में लिखा, ‘बाढ़ के कारण अब तक हमारे 50 से अधिक नागरिकों की जान जाने की दुखद खबर मिली है। मैं नेपाल सरकार और व्यक्तिगत रूप से उन सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक में डूबे भाइयों और बहनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आपके इस असहनीय दुख में पूरा नेपाल सरकार और समस्त देशवासी आपके साथ हैं। बाढ़ में घायल हुए और अस्पताल में इलाज करा रहे सभी नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ (Nepal Flood Update News)
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह दुखद खबर मिलते ही सरकार ने बिना किसी देरी के अपनी पूरी शक्ति और तंत्र को हजारों की संख्या में बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया है। बाढ़ के तुरंत बाद आपातकालीन बैठक हुई. उसके तुरंत बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक और मंत्रिपरिषद की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राहत, खोज और बचाव कार्य को कैसे तेज किया जाए, इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नागरिकों की जान बचाने और लापता लोगों की तलाश करने के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल प्रहरी की टीमों को तुरंत मैदान में उतारा गया है।’
Nepal Flood Update News: नेपाल में बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। नेपाल में आई बाढ़/त्रासदी की वजह से अगर कोई उत्तर प्रदेश का नागरिक वहां फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उसके परिजन तत्काल 1070 पर संपर्क करें।
गंडक नदी में संभावित जलप्रवाह और जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं, (Nepal Flood Update News) बराज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बुधवार ( 26 अगस्त) शाम 7 बजे 1,04,400 cusecs(S) पानी डिस्चार्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-