Bijapur News: रात में सड़क पर खतरनाक स्टंट, एक्टिवा पर युवकों का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने 4 युवकों को ऐसे सिखाया सबक
Bijapur News: रात में सड़क पर खतरनाक स्टंट, एक्टिवा पर युवकों का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने 4 युवकों को ऐसे सिखाया सबक
Bijapur News/Image Source: IBC24
- बीजापुर में स्टंटबाजों पर पुलिस की कार्रवाई,
- बिना हेलमेट स्टंट करते 5 युवक गिरफ्तार,
- मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज,
बीजापुर: Bijapur News: IBC24 ने खबर को प्राथमिकता के साथ उठाया। 28 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक नीले रंग की एक्टिवा में पाँच युवक बिना हेलमेट लगाए स्टंट करते दिखे। यह घटना बीजापुर शहर के मुख्य राजमार्ग की देर रात की प्रतीत हो रही थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना कोतवाली और यातायात पुलिस ने 29 सितंबर को संयुक्त कार्रवाई कर 04 युवक और 01 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वाहन स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस की अपील है कि हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Bijapur News: सड़क पर स्टंट करना जीवन के लिए खतरा है। एक पल का रोमांच, जीवनभर का पछतावा बन सकता है। परिवार की चिंता को नजरअंदाज न करें। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दें।
यह भी पढ़ें
- नवरात्रि पर जंगल से आता है शेर, मां दुर्गा को करता है नमन, पुजारी बोले- खुद देखा है दर्शन करते, छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में घटती है रहस्यमयी घटना
- स्कूल का प्रधानपाठक निकला दरिंदा! घर में घुसकर महिला से की हैवानियत की सारी हदें पार, पीड़िता चिल्लाई तो धमकी देकर…

Facebook


