Smack Smuggler Arrested: ढाबे के पास इस चीज को लेकर घूम रहे थे दो संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लेकर की जांच तो रह गई हैरान, बरामद हुआ ये खतरनाक सामान
Smack Smuggler Arrested: ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Smack Smuggler Arrested/Image Credit: IBC24
- नरसिंहपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
- ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
- आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की 7.90 ग्राम स्मैक बरामद।
Smack Smuggler Arrested: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की 7.90 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
Smack Smuggler Arrested: बता दें कि, तेंदूखेड़ा पुलिस ने गोलू ढाबे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.90 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से नशे के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sainik School Teacher Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचर्स समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी है पात्र, जानें कब तक और कैसे करें आवेदन
- Six bodies found in a Karnataka lake: हादसा या फिर कुछ और…यहां के झील में एक साथ मिले 6 लोगों के शव, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो
- Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Facebook


