Son Nadi Viral Video: सोन नदी पर खतरनाक खेल! पुल से नीचे छलांग लगाते दिखे बच्चे, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो

Son Nadi Viral Video: सोन नदी पर खतरनाक खेल! पुल से नीचे छलांग लगाते दिखे बच्चे, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो

Son Nadi Viral Video: सोन नदी पर खतरनाक खेल! पुल से नीचे छलांग लगाते दिखे बच्चे, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो

Son Nadi Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 26, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: August 26, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोन नदी में स्टंट
  • बच्चों ने पुल से छलांग लगाई
  • पुलिस की सख्त चेतावनी

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: Son Nadi Viral Video गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रही बारिश से सोन नदी उफान पर है। इस बीच ग्राम चिच-गोहना स्थित सोन नदी के पुल से उफनती नदी में छलांग लगाने का एक बेहद खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में तेज बहाव के बावजूद बच्चे और युवा अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से नीचे कूदते और स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। ​

Son Nadi Viral Video मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी को संबंधित बच्चों और उनके परिजनों पर कार्रवाई व समझाइश के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए सिवनी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम चिच-गोहना गांव पहुंची। ​पुलिस अधिकारियों ने ग्राम सरपंच की उपस्थिति में नदी में कूदने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को बुलाकर कड़ी हिदायत दी।

बच्चों को बताया गया कि उफनती नदी में इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं अभिभावकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें। ​इसके अलावा गांव के सरपंच और कोटवार को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने या मनोरंजन के लिए अपनी जान दांव पर न लगाएं और बारिश के मौसम में उफनती नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।