Bijapur News: रात में सड़क पर खतरनाक स्टंट, एक्टिवा पर युवकों का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने 4 युवकों को ऐसे सिखाया सबक

Ads

Bijapur News: रात में सड़क पर खतरनाक स्टंट, एक्टिवा पर युवकों का वीडियो वायरल, अब पुलिस ने 4 युवकों को ऐसे सिखाया सबक

  • Reported By: Santosh Tiwari

    ,
  •  
  • Publish Date - September 30, 2025 / 01:24 PM IST,
    Updated On - September 30, 2025 / 01:25 PM IST

Bijapur News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बीजापुर में स्टंटबाजों पर पुलिस की कार्रवाई,
  • बिना हेलमेट स्टंट करते 5 युवक गिरफ्तार,
  • मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज,

बीजापुर: Bijapur News: IBC24 ने खबर को प्राथमिकता के साथ उठाया। 28 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक नीले रंग की एक्टिवा में पाँच युवक बिना हेलमेट लगाए स्टंट करते दिखे। यह घटना बीजापुर शहर के मुख्य राजमार्ग की देर रात की प्रतीत हो रही थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना कोतवाली और यातायात पुलिस ने 29 सितंबर को संयुक्त कार्रवाई कर 04 युवक और 01 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वाहन स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस की अपील है कि हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Bijapur News: सड़क पर स्टंट करना जीवन के लिए खतरा है। एक पल का रोमांच, जीवनभर का पछतावा बन सकता है। परिवार की चिंता को नजरअंदाज न करें। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दें।

यह भी पढ़ें

 

बीजापुर स्टंट वीडियो की घटना कब हुई?

बीजापुर स्टंट वीडियो की घटना 28 सितंबर 2025 को सामने आई, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बीजापुर स्टंट वीडियो मामले में कितने लोगों को पकड़ा गया?

बीजापुर स्टंट वीडियो मामले में चार युवक और एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्या बीजापुर स्टंट वीडियो में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई हुई है?

हां, बीजापुर स्टंट वीडियो से जुड़े युवकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीजापुर स्टंट वीडियो में इस्तेमाल की गई गाड़ी किसकी थी?

बीजापुर स्टंट वीडियो में उपयोग हुई एक्टिवा के वाहन स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

क्या बीजापुर स्टंट वीडियो को लेकर पुलिस ने कोई सलाह दी है?

हां, पुलिस ने कहा है कि बीजापुर स्टंट वीडियो जैसी घटनाओं से बचें, हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।