Bilaspur BJP Leader News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्षद पति पर रेप का गंभीर आरोप, महिला ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, कोर्ट में बयान से मचा हड़कंप

Bilaspur BJP Leader News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्षद पति पर रेप का गंभीर आरोप, महिला ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, कोर्ट में बयान से मचा हड़कंप

Bilaspur BJP Leader News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्षद पति पर रेप का गंभीर आरोप, महिला ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, कोर्ट में बयान से मचा हड़कंप

Bilaspur BJP Leader Rape News/Image Source: IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: February 11, 2026 11:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • बीजेपी पार्षद पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप
  • वीडियो जारी कर महिला ने मांगी गिरफ्तारी
  • बीजेपी नेता के पति पर रेप की धारा जोड़ी गई

बिलासपुर: Bilaspur BJP Leader News: बिलासपुर में बीजेपी पार्षद के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बीजेपी पार्षद पति राजेंद्र टंडन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता ने अदालत में दिए अपने बयान में शारीरिक संबंध बनाए जाने की स्पष्ट जानकारी दी।

बीजेपी पार्षद पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप (Bilaspur BJP Councillor Husband Rape)

Bilaspur BJP Leader News: जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने इससे पहले आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि कोर्ट में महिला के बयान के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई। अदालत में दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।

पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी रसूखदार है और इसी वजह से अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कोर्ट के निर्देश और पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। सकरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।