सवाल आपका है

CM Sai On Sam Pitroda Statement: सैम पित्रौदा के चीन वाले बयान पर सीएम साय का तीखा तंज, कहा – ‘कांग्रेस आज भी चोर से कहो चोरी कर…’

CM Sai On Sam Pitroda Statement| Photo Credit: Wikipedia

CM Sai On Sam Pitroda Statement| Photo Credit: Wikipedia

CM Sai On Sam Pitroda Statement: रायपुर। ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर मचा हुआ है। दरअसल, सैम पित्रोदा ने पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा था कि चीन को हमें दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। उनका कहना था कि मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर चीन से हमें क्या खतरा है। उनके इस बयान को लेकर अब बीजेपी के दिग्गज नेता उनके बयान पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Read More: Tesla Hiring In India: Elon Musk ने भारतीयों के लिए खोला नौकरी का पिटारा.. इन पदों पर निकाली वैकेंसी, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी मारेगी एंट्री 

सीएम ने कहा कि, कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रोदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है। अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रोदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है।

Read More: CG Panchayat Election Result: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पहले चरण में इतने जिला पंचायत सदस्यों ने दर्ज की जीत 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, अपने नेता से बयान दिला कर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना… यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं। अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित कांग्रेस? अगर उन्हें को बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version