सवाल आपका है

CG Panchayat Election Result: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पहले चरण में इतने जिला पंचायत सदस्यों ने दर्ज की जीत

BJP New President. Image Source : IBC24 Archive

BJP New President. Image Source : IBC24 Archive

रायपुरः CG Panchayat Election Result छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। नगरीय निकाय की तरह ही इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा का जलवा देखने को मिला। 149 जिपं क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं।

Read More : Rajiv Kumar Will Retire Today: आज रिटायर होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, जानें किसे मिला नया प्रभार 

CG Panchayat Election Result बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ।

Read More : Aaj Ka Rashifal: तुला और धनु वालों को मिलेगा बंपर पैसा, इन दो राशि वालों पर आने वाली है मुसीबत, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का उम्दा प्रदर्शन

राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया। भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद हासिल किया तथा 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से भाजपा ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 380 पर जीत हासिल की। औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

Exit mobile version