शह मात The Big Debate: बिजली और मंहगी, जेब में और तंगी! सरकार ने ढाई साल में तीसरी बार बढ़ाई कीमत, जनता पर पड़ेगा कितना एक्स्ट्रा बोझ?
CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी कर दी गई है।
CG Electricity Price Hike/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ में बिजली एक बार फिर महंगी हो गई है।
- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हुई है।
- ढाई साल से कम समय में बिजली दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी मानी जा रही है।
CG Electricity Price Hike: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बिजली एक बार फिर महंगी हो गई है। नई दरों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी कर दी गई है और बिजली दरों में ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं व्यापारियों और छोटे उद्योगों की लागत भी बढ़ने की संभावना है। किसानों के लिए भी सिंचाई का खर्च बढ़ सकता है।
हालांकि राज्य में साय सरकार बनने के बाद बिजली दरों में ये कोई पहली बढ़ोतरी नहीं है। (CG Electricity Price Hike) जून 2024 में भी बिजली दरों में औसतन करीब 20 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद जुलाई 2025 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और अन्य श्रेणियों में भी वृद्धि की गई। अब 2026 में फिर नई दरें लागू कर दी गई हैं। यानी ढाई साल से कम समय में बिजली दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी मानी जा रही है।
विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस का कहना है कि बिजली महंगी कर आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है। (CG Electricity Price Hike) जबकि सरकार का कहना है कि ये बढ़त बहुत मामूली है।
बिजली जीवन की बुनियादी जरूरत है। ऐसे में लगातार बढ़ती दरें आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा रही हैं। अब देखना होगा दिलचस्प कि क्या सरकार बढ़े हुए बोझ के बीच उपभोक्ताओं को कोई राहत देती है या नहीं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: स्मार्ट मीटर के नाम, मचा सियासी संग्राम, कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया सियासी स्टंट, प्रदेश में नए मीटरों को लेकर क्यों मचा है बवाल?
- PM Jan Dhan Yojana Latest News: पीएम जनधन के सबसे ज्यादा खाते और बैलेंस के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर.. जमा है 30,000 करोड़ रु से ज्यादा, जानें टॉप-10 राज्यों के नाम
- Vaibhav Suryavanshi News: मैच हारने के बाद श्रीलंकाई प्लेयरों पर क्यों भड़के वैभव सूर्यवंशी? सामने आई बड़ी वजह, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Facebook


