सवाल आपका है

CG Nagar Palika Congress Candidate List: आ गई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, 40 नगर पालिकाओं के लिए अध्यक्ष उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Attacks PM Modi. Image Source: X Handle

Congress Attacks PM Modi. Image Source: X Handle

रायपुरः CG Nagar Palika Congress Candidate List छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Read More : Nagar Nigam Chunav 2025: रायपुर में मीनल और दिप्ती तो जगदलपुर में मलकीत और संजय के बीच मुकाबला, 10 निगमों में भाजपा-कांग्रेस के ये प्रत्याशी महापौर पद के लिए दिखाएंगे दमखम

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी

1. मनेंद्रगढ़ – प्रभा पटेल
2. कुसुमलता राजवाड़े – सूरजपुर
3. कृपाशंकर – बलरामपुर
4. प्रतीक सिंह – रामानुजगंज
5. हीरुराम निकुंज – जशपुर
6. रमेश कुमार अग्रवाल- खरसिया
7. विशाल शुक्ला- दीपिका
8. राज जायसवाल – कटघोरा
9. माया अग्रवाल – बांकीमोंगरा
10. शीतल जायसवाल – रतनपुर
11. रविंद्र कौर मक्कड़ – तखतपुर
12. रोहित शुक्ला – मुंगेली
13. अनिल दास – लोरमी
14. रीना गेवाडीन – सक्ती
15. ज्योति जोशी – अकलतरा
16. राजेश अग्रवाल – चांपा
17. गंगोत्री संतोष गढेवाल – जांजगीर नैला
18. गेंदलाल सिंहा – गरियाबंद
19. निखिल कांत साहू – महासमुंद
20. वृन्दा सुरेश भोई – सरायपाली
21. खिलेश्वरी बघेल – बागबाहरा
22. सुरेंद्र जायसवाल – बलौदाबाजार
23. लक्ष्मीनारायण वर्मा – तिल्दा नेवरा
24. मंगलमूर्ति अग्रवाल – आरंग
25. स्वर्णजीत कौर – गौबरानवापारा
26. उत्रसेन अहिवारे – अभनपुर
27. गोपाल चतुर्वेदी नकटा – मंदिरहसौद
28. रामप्यारी धनेश पटेल – कुम्हारी
29. भुवन साहू – अहिवारा
30. मोनू साहू – अमलेश्वर
31. सुमन गोस्वामी – बेमेतरा
32. संतोष यादव – कवर्धा
33. राजीव सुजीत गायकवाड़- पंडरिया
34. नलीनी सिंह मेश्राम – डोंगरगढ़
35. जितेंद्र सिंह ठाकुर – कांकेर
36. नरेंद्र देवांगन – कोंडागांव
37. सुमित्रा शोरी – दंतेवाड़ा
38. पूजा साव – बड़े बचेली
39. सुनिता हेमला – बीजापुर
40. सुनिता मांझी – नारायणपुर

Exit mobile version