CG Transfer News: बड़ा फेरबदल, एक साथ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News: बड़ा फेरबदल, एक साथ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News: बड़ा फेरबदल, एक साथ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 15, 2026 / 10:31 am IST
Published Date: June 15, 2026 10:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • 18 अधिकारियों का स्थानांतरण
  • किरण पटेल और राजेश तिवारी की नई पदस्थापना
  • समय पर कार्यभार ग्रहण न करने पर वेतन आहरित नहीं होगा

रायपुर: CG Transfer News राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 18 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और सहायक ग्रेड-2 शामिल हैं।

CG Transfer News विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण पटेल और सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश तिवारी का निलंबन समाप्त करते हुए आगामी आदेश पर्यंत क्रमशः बम्हनीडीह नगर पंचायत और खैरागढ़ नगर पालिका में पदस्थ किया है। यद्यपि दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।