नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, परिवार के ही 6 नाबालिग सदस्यों ने वारदात को दिया अंजाम, मामला दर्ज

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, परिवार के ही 6 नाबालिगों सदस्यों ने वारदात को दिया अंजामः Chhattisgarh: 6 members of the family raped a minor

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, परिवार के ही 6 नाबालिग सदस्यों ने वारदात को दिया अंजाम, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: February 4, 2022 7:39 pm IST

अंबिकापुरः लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग हिस्सों से रेप और महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर 6 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read more : भारत में जल्द ही लॉन्च होगी BMW की टूरिंग बाइक, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

मिली जानकारी के अनुसार सभी नाबालिग आरोपी पीड़िता के परिवार के है। आरोपी कई महीनों से नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में परिवार के 6 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।