CG Admission Age Limit: अब स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए इतनी उम्र जरूरी.. सरकार ने किया सभी कक्षाओं के लिए उम्र का निर्धारण, आप भी जान लें नए नियम

Chhattisgarh Admission New Age Limit Decided: छत्तीसगढ़ में 2026-27 से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छह वर्ष उम्र अनिवार्य, नई आयु सीमा और सत्र लागू।

CG Admission Age Limit: अब स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए इतनी उम्र जरूरी.. सरकार ने किया सभी कक्षाओं के लिए उम्र का निर्धारण, आप भी जान लें नए नियम

Chhattisgarh Admission New Age Limit Decided || The Indian Express file

Modified Date: July 9, 2026 / 10:52 pm IST
Published Date: July 9, 2026 10:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहली कक्षा के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य।
  • नर्सरी से कक्षा 1 तक नई आयु सीमा तय।
  • नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में प्रवेश के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। (Chhattisgarh Admission New Age Limit Decided) शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र 6 साल अनिवार्य कर दी गई है। उम्र की गणना 1 अप्रैल को आधार मानकर की जाएगी। इस बारें में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई व्यवस्था के मुताबिक नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 वर्ष, केजी-1 के लिए 4 से 5 वर्ष, केजी-2 के लिए 5 से 6 वर्ष और कक्षा 1 के लिए 6 से 7 वर्ष तय की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कुछ मामलों में बच्चों को छूट

सरकार ने कुछ बच्चों को राहत भी दी है। यदि किसी बच्चे की उम्र 1 जुलाई तक निर्धारित आयु पूरी कर लेती है, तो उसे तीन महीने की विशेष छूट देकर प्रवेश दिया जा सकेगा। यह नियम सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त स्कूलों और शिक्षा का अधिकार के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर भी लागू होगा। हालांकि, जो बच्चे पहले से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे हैं और अगली कक्षा में प्रमोट होंगे, उन्हें आयु सीमा में छूट मिलेगी। प्रवेश के समय उम्र का टीसी, अंकसूची या स्कोर कार्ड के आधार पर तय किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शैक्षणिक सत्र में भी बदलाव

राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र में भी बदलाव किया है। अब तक छत्तीसगढ़ में स्कूल सत्र 16 जून से 30 अप्रैल तक चलता था, लेकिन अब 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा। यानी राज्य में भी अब सीबीएसई सहित अन्य केंद्रीय बोर्डों की तरह नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। (Chhattisgarh Admission New Age Limit Decided) 1 मई से 15 जून तक पहले की तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown