Vande Bharat Superfast Train Extension Route : उत्तराखंड में बढ़ेगी रेल सुविधा, CM धामी ने रेल मंत्री के सामने रखीं कई अहम मांगें, यात्रियों के लिए आई बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने, नई ट्रेनों की शुरुआत और कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को लेकर मांगें रखीं। रेल मंत्री ने कई प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

Vande Bharat Superfast Train Extension Route : उत्तराखंड में बढ़ेगी रेल सुविधा, CM धामी ने रेल मंत्री के सामने रखीं कई अहम मांगें, यात्रियों के लिए आई बड़ी अपडेट

Vande Bharat Superfast Train Extension Route / Image Source : X

Modified Date: July 9, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: July 9, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चारधाम यात्रा और कुंभ-2027 को लेकर रेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर।
  • उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्ताव।
  • रेल मंत्री ने अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया।

नई दिल्ली :Vande Bharat Superfast Train Extension Route :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार, रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027, चारधाम यात्रा और राज्य में लगातार बढ़ रहे पर्यटन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं।

मुंबई-देहरादून वंदे भारत या सुपरफास्ट रेल सेवा शुरू करने की आग्रह

मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-देहरादून वंदे भारत या सुपरफास्ट रेल सेवा शुरू करने और देहरादून-कोटा रेल सेवा का विस्तार सूरत-वडोदरा होते हुए मुंबई तक करने का आग्रह किया। Rishikesh Ganga Corridor Land Transfer Update इसके साथ ही उन्होंने मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं के फेरे (आवृत्ति) बढ़ाने की भी मांग की। बातचीत में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के विकास के लिए पुराने रेलवे स्टेशन की जमीन राज्य सरकार को सौंपने, किच्छा-सितारगंज-खटीमा और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं, तथा हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन को डबल करने जैसे जनहित के प्रस्तावों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

रेल सेवाओं के शॉर्ट हॉल्ट को सैद्धांतिक मंजूरी

Vande Bharat Superfast Train Extension Route 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इन मांगों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक रुख दिखाया है। रेल मंत्री ने बनबसा स्टेशन पर प्रमुख रेल सेवाओं के शॉर्ट हॉल्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और अन्य सभी प्रस्तावों पर भी जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग और आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.