छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुरू की पदयात्रा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने इस जगह से की शुरुआत

Ads

Chhattisgarh Congress started padyatra : गांधी जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पदयात्रा की शुरुआत की है।

  •  
  • Publish Date - October 2, 2022 / 03:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

रायपुर : Chhattisgarh Congress started padyatra : गांधी जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पदयात्रा की शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव विधानसभा के बम्हनी गांव से पद यात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा आगामी 3 माह तक छत्तीसगढ़ के 24000 से ज्यादा बूथों तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा कीर्तिमान! नासा के इस अभियान में ​हिस्सा लेगी आत्मानंद स्कूल की ये छात्रा, CM ने दी बधाई 

Chhattisgarh Congress started padyatra :  इस पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। रायपुर के राजीव भवन से आज कांग्रेस ने पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय कारों के साथ लोग इस यात्रा में शामिल हुए। स्कूली छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के समापन के पश्चात राहगीरों को फल भी वितरित किया गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें