शह मात The Big Debate: हाफ बिल की ‘राहत’.. और गरमाई सियासत! जनता का विरोध या विपक्ष का दबाव.. आखिर सरकार ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?

हाफ बिल की 'राहत'.. और गरमाई सियासत! Chhattisgarh government announced the half electricity bill scheme

शह मात The Big Debate: हाफ बिल की ‘राहत’.. और गरमाई सियासत! जनता का विरोध या विपक्ष का दबाव.. आखिर सरकार ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?
Modified Date: November 20, 2025 / 12:04 am IST
Published Date: November 19, 2025 11:48 pm IST

रायपुरः CG News छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में नए विधानसभा में कार्य शुरू करने से पहले पुरानी विधानसभा में एक विशेष सत्र रखा गया। विदाई सत्र को यादगार बनाने क ऐलान करना था। ऐलान हुआ बिजली बिल हाफ योजना को लेकर। स्वयं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 100 के बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। ऐलान के साथ सी इस पर सियासी बयानों का करंट दौड़ने लगा। विपक्ष ने इसे अधूरा और नाकाफी बताकर घेरा तो सत्तापक्ष ने इसे विपक्ष के हार की कुंठा करार दिया।

CG News सरप्लस बिजली स्टेट छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुराने विधानसभा भवन के विदाई सत्र में जो अंतिम घोषणा की वो यही थी। जाहिर है खबर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी है, राहत देने वाली है सो इस पर तेजी से तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर चल पड़ा। सरकार ने इसे, जनता के हित में बताते हुए जनकल्याणकारी कदम बताते हुए पीठ थपथपाई तो विपक्ष ने इसे 400 यूनिट बिजली फ्री वाली पिछली योजना के मुकाबले नाकाफी बताया। नेता विपक्ष ने कहा कि जनता में इसे लेकर काफी आक्रोश था। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस 400 यूनिट बिजली वाली राहत दिलाकर रहेगी।

विपक्ष ने सरकार को 200 यूनिट तक बिजली बिल में राहत के ऐलान पर घेरा तो सत्तापक्ष के सीनियर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दो टूक कहा कि प्रदेशवासियों को PM सूर्यघर योजना पसंद नहीं आई, जिसपर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा की यही बात कांग्रेस कहती रही है कि PM सूर्यघर योजना छत्तीसगढ़ में फेल है। बीजेपी सरकार बार-बार ये दावा करती है कि सोलर ऐनर्जी की तरफ जाना भविष्य की अनिवार्य जरूरत है। ये भी दावा किया कि PM सूर्यघर योजना पूरा बिजली बिल फ्री कराने वाली फायदेमंद योजना है पर ये भी सच है कि पिछळी सरकार के वक्त लाई गई 400 यूनिट तक फ्री बिजली वाली, बिजली बिल हाफ योजना ने बिलों में बड़ी राहत दी थी। इसीलिए वो योजना काफी पॉपुलर रही। मुद्दा जनता से सीधे जुड़ा है सो कांग्रेस ने ऐलान कर दिया कि विपक्ष दिसंबर में मुद्दे पर CM हाउस का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।