Chhattisgarh Monsoon Session | Photo Credit: AI
रायपुर: Chhattisgarh Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र का आज से आगाज हो गया है। कार्यवाही के पहले दिन पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ विधायकों ने तीजन बाई के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इसके बाद राममंदिर चंदा विवाद पर सदन का माहौल गरम हो गया। पक्ष विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने विधानसभा मंगलवार तक स्थगित कर दी।
Chhattisgarh Monsoon Session आपको बता दें कि सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राममंदिर चंदा प्रकरण पर स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया और दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरू हो गई।
कांग्रेस 14 जुलाई को विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने रेत माफिया के आतंक, नशे के कारोबार, शराब की समस्या और बिजली बिल में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता का प्रमाण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में गरीबों पर हुए अत्याचार के मामले को भी स्थगन प्रस्ताव के जरिए प्रमुखता से उठाया जाएगा।