छत्तीसगढ़ः सरकारी दफ्तरों में आज से रहेगी तालाबंदी, ये वजह आ रही सामने

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार से घोषित है लेकिन आज से ही सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी हो गई है। सोमवार से हड़ताल है लेकिन उसका असर आज से ही दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ः सरकारी दफ्तरों में आज से रहेगी तालाबंदी, ये वजह आ रही सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 19, 2022 12:15 pm IST

Chhattisgarh govt worker on strike: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार से घोषित है लेकिन आज से ही सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी हो गई है। सोमवार से हड़ताल है लेकिन उसका असर आज से ही दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः  छत्तीसगढ़ : अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 03 सितम्बर तक ऑनलाईन पंजीयन, इस जगह आयोजित होगी रैली

बता दें कि आज जन्माष्टमी की वजह से अवकाश है, कल शनिवार और परसों रविवार होने की वहज से सरकारी दफ्तर बंद रहेगें, यही वहज है कि आज से सरकारी दफ्तरों में ताला लटक गया है। अब ये ताले कब खुलेंगे इसका भी कोई तय समय नहीं है, क्योंकि सरकारी कर्मचारियों ने केंद्र के समान डीए नहीं बढ़ाए जाने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ः स्कूलों में होगी स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति, अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh govt worker on strike: गौरतलब है कि सरकार ने 5 फीसदी डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया लेकिन कर्मचारी-पेंशनर संघ इससे भी संतुष्ट नहीं है, उनकी मांग है कि सरकार केंद्र के समान डीए और भत्ते बढ़ाए। इसके पहले भी कर्मचारी पांच दिवसीय आंदोलन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी नेता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर किया मेरे साथ गैंगरेप.. नाबालिग ने कहा-‘नहीं हुई कार्रवाई तो कर लूंगी आत्महत्या’


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com