CG Assembly Session Live: प्रदेश के सभी अस्पतालों के कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, बीजेपी विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
CG Assembly Session Live: प्रदेश के सभी अस्पतालों के कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, बीजेपी विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
CG Assembly Session Live: प्रदेश के सभी अस्पतालों के कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, बीजेपी विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा /image: AI Generated
- बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने मेकाहारा में कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन का मुद्दा उठाया
- अस्पताल में चोरी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदन में गंभीर सवाल पूछे गए
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं
रायपुर। CG Assembly Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है। विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं। बीजेपी विधायक धरम लाल कौशिक ने अस्पताल मेकाहारा में बड़ी लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि यहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन का प्रावधान ही नहीं है।
CG Assembly Session Live विधायक कौशिक का कहना है कि बिना सत्यापन कर्मचारियों की भर्ती से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। अस्पताल में चोरी की घटनाएं हो रही है। गार्डों द्वारा पत्रकारों से मारपीट किया जाता है। क्योंकि बिना वेरिफिकेशान के लोगों को रख लिया गया है, विधायक ने आरोप लगते हुए कहा कि जानबूझ कर एजेंसी को लाभ पहुंचाने के लिए नियम तोड़ा गया है।
मंत्री जायसवाल ने की बड़ी घोषणा
वहीं सदन में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि मेकाहारा और डीकेएस के कर्मचारियों का वेरिफिकेशन करा लिया गया है। मंत्री जायसवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब से सारे अस्पतालों के प्लेसमेंट कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिस हॉस्पिटल में पहले से ही टेंडर हो चुका वहां भी वेरिफिकेशन की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh: रथयात्रा से पहले छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहकों पर हुई धनवर्षा, साय सरकार ने खातों में भेजे करोड़ों रुपये…हुए मालामाल
- शादी के कुछ घंटे बाद ही दून्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़
- नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात…पढ़ें पूरी खबर
- इंदौर से आबू धाबी का सफर हुआ आसान, आज सीएम मोहन करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ, सिर्फ चंद घंटे में पहुंचेंगे विदेश

Facebook


