Mohan Yadav Cabinet Reshuffle: क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?.. इस मिनिस्टर से वापस लिया गया ये अहम विभाग, सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा

Mohan Yadav Cabinet Reshuffle: क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?.. इस मिनिस्टर से वापस लिया गया ये अहम विभाग, सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा

Mohan Yadav Cabinet Reshuffle: क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?.. इस मिनिस्टर से वापस लिया गया ये अहम विभाग, सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा

Mohan Yadav Cabinet Reshuffle | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: July 15, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • पशुपालन विभाग सीएम के पास
  • लखन पटेल से वापस लिया गया
  • 11 विभागों की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री के पास

भोपाल: Mohan Yadav Cabinet Reshuffle मध्यप्रदेश से इस समय बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, मोहन सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार संभाल रहे मंत्री लखन पटेल से वापस ले लिया है और मोहन सरकार ने पशुपालन विभाग को अपने पास रख लिया है। जिसके बाद अब मंत्री लखन पटेल के पास आनंद विभाग का जिम्मा रहेगा। हालांकि सरकार ने किस वजह से मंत्री लखन पटेल से ये विभाग को वापस लिया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी 11 विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP Cabinet News विभागों के पुनर्वितरण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास अब कुल 11 विभागों की जिम्मेदारी है। सामान्य प्रशासन, गृह, जेल औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास विभाग, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग शामिल हैं।

कौन है लखन पटेल

आपको बता दें कि विधायक लखन पटेल मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से है। उन्होंने राजनीति में आने से पहले बैंक में पदस्थ थे। उन्हें बैंक का लंबा अनुभव रहा है। जिसके बाद उन्होंने जबलपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से वर्ष 1978-79 में कृषि विषय से स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई वर्षों तक सेवाएं दीं। बाद में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीतिक जीवन के दौरान वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।