छत्तीसगढ़ : रायपुर के निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : रायपुर के निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : रायपुर के निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 18, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: March 18, 2026 12:38 am IST

रायपुर, 17 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पचपेड़ी नाका इलाके में राम कृष्ण केयर अस्पताल में आज देर शाम हुई।

उन्होंने बताया कि मजदूर सेप्टिक टैंक की सफ़ाई करने गए थे। जब वह वहां काम कर रहे थे तब दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को मौके लिए रवाना किया गया। पुलिस को सेप्टिक टैंक से शवों को बाहर निकालने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि शवों को टैंक से बाहर निकाल लिया गया है तथा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया, ‘प्राथमिक जांच में आशंका है कि सेप्टिक टैंक के भीतर जहरीली गैस के संपर्क में आने से उनकी मौत हुई है।’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

संजीव रवि कांत


लेखक के बारे में