जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा नया कॉलेज, अमोरा में होगी जिला सहकारी बैंक की स्थापना, सीएम भूपेश ने किया ऐलान
जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा नया कॉलेज, CM Bhupesh announced to give Nagar Panchayat status to Jarhagaon
New Thana open in Nipania
रायपुरः CM Bhupesh announced to give Nagar Panchayat प्रदेश व्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव पहुंचे। सीएम भूपेश ने लोगों के साथ सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने यहां 33 करोड़ 12 लाख 67 हजार रूपए के 18 विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
सीएम भूपेश ने किए ये बड़े ऐलान
CM Bhupesh announced to give Nagar Panchayat
1. जरहागांव में नया कॉलेज खोला जाएगा।
2. जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा।
3. जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी।
4. नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।
5. मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा।
6. जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में होगा।
7. ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक का शाखा खोला जाएगा।
8. मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा।
9. जरहगांव पीएचसी का सीएचसी में होगा उन्न्यन।
10. ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
11. सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण।
12. ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा।

Facebook


