CWC की मीटिंग में शामिल होने सीएम भूपेश दिल्ली रवाना, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कही ये बात

CWC की मीटिंग में शामिल होने सीएम भूपेश दिल्ली रवाना : CM Bhupesh leaves for Delhi to attend CWC meeting

CWC की मीटिंग में शामिल होने सीएम भूपेश दिल्ली रवाना, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: March 13, 2022 1:46 pm IST

रायपुरः कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक शामिल होने सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। इस बैठक में बैठक में मुझे भी आमंत्रित किया गया है और मैं इस बैठक में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बैठक में परिणामों पर चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति से कुछ और विषयों पर भी चर्चा होगी। वहीं उन्होंने चुनाव परिणाम के बाद शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया है।

Read more : नशे में धुत 19 साल के लड़के ने अपनी ही 8 साल की बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने कर दी हत्या

खैरागढ़ उपचुनाव तारीख ऐलान पर सीएम ने कहा कि उपचुनाव 5 राज्यों के चुनाव के साथ ही घोषणा होने की उम्मीद थी लेकिन निर्वाचन आयोग का ऐसा फैसला नहीं लिया है। अब इस चुनाव में भी जुटेंगे।

Read more : ग्रीन बिकिनी में Urfi Javed ने किया डांस, किलर मूव्स ने ढाया कहर, देखें वीडियो

राज्यसभा सभा सीट की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा अब तक कोई दावेदारी नहीं हुई है और न ही चर्चा है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।