‘नेपथ्य में रमन’… BJP का क्या मन? क्या चुनाव के पहले भाजपा किसी चेहरे पर दांव लगाएगी?
'नेपथ्य में रमन'... BJP का क्या मन? CM Bhupesh Statement BJP state incharge Om Mathur and taunted Raman Singh
रायपुरः छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम में जुबानी जंग का पारा बढ़ता जा रहा है। CM भूपेश बघेल ने आज अपने बयान के जरिए एक तीर से दो निशाने लगाए। उन्होंने BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पर हमला बोला और रमन सिंह पर भी तंज कसा तो CM भूपेश ने आखिर किस तरह दोनों नेताओं की घेरेबंदी की और BJP ने इसका किस तरह जवाब दिया।
छत्तीसगढ़ की सियासत में चुनाव नजदीक हैं और जुबानी जंग में दिग्गज नेताओं पर भी हमले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ताजा बयान में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पर निशाना साधा। ये निशाना पूर्व CM रमन सिंह पर तंज भी है। CM ने कहा कि ओम माथुर ने रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेल दिया। उन्हें इस तरह का अपमान नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नहीं है। छत्तीसगढ़ में BJP के कई प्रभारी बदल गए और उन्हें स्वयं की चिंता करनी चाहिए। CM के इस बयान पर BJP ने पलटवार किया है।
Read More : घर में कभी नहीं होगी धन की कमी, इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी…
CM भूपेश का बयान रमन सिंह पर तंज है। हालांकि बीजेपी पहले ही संकेत दे चुकी है कि प्रदेश के चेहरे से बड़ा उनके लिए PM मोदी का चेहरा है और केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां ही छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी कराएंगी। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश में CM के चेहरे को लेकर बीजेपी को लगातार निशाने पर ले रही है और ये इंतजार भी है कि क्या चुनाव के पहले भाजपा किसी चेहरे पर दांव लगाएगी।

Facebook


