CM भूपेश बघेल ने कोरोना से मृत लोगों के परिवारों को 4 लाख मुआवजा देने केंद्र को लिखा पत्र, ‘कोविड न्याय अभियान’ के लिए मांगा समर्थन
सीएम भूपेश ने कोरोना से मृत लोगों के परिवारों को 4 लाख मुआवजा देने केंद्र को लिखा पत्र, 'कोविड न्याय अभियान' के लिए मांगा समर्थन
cm bhupesh
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा के रूप में 4 लाख रुपये की राशि दी जाए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार मुआवजा राशि में एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार 75:25 के अनुपात से राज्य के हिस्से की राशि देने के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय @PMOIndia को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारों को मुआवजा के रूप में 4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाए।
मुआवजा राशि में एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार 75:25 के अनुपात से हम राज्य के हिस्से की राशि देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।#4LakhDenaHoga pic.twitter.com/GVioNDGU2d
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 24, 2021
ये भी पढ़ें: Bhopal में आदिवासी नेताओं के साथ Kamal Nath की बैठक। 400 से अधिक आदिवासी नेता बैठक में शामिल
इसके साथ ही सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि ‘कोरोना को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने ‘कोविड न्याय अभियान’ की शुरुआत की है। सीएम ने कहा कि मैं आम नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम सब इस अभियान का हिस्सा बनें। हम सब मिलकर लड़ेंगे और लोगों को न्याय दिलाएंगे।
कोरोना को लेकर हमारे नेता माननीय @RahulGandhi जी ने 'कोविड न्याय अभियान' की शुरुआत की है।
मैं आम नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम सब इस अभियान का हिस्सा बनें।
हम सब मिलकर लड़ेंगे और लोगों को न्याय दिलाएंगे।#4LakhDenaHoga pic.twitter.com/xipRJWIIDB
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 24, 2021
ये भी पढ़ें: दक्षिणी मुंबई में नकली नोट छापने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook


