Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक और शिक्षक का वीडियो आया सामने, दो छात्रों के साथ किया हैवानियत….CCTV फुटेज वायरल
Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक और शिक्षक का वीडियो आया सामने, दो छात्रों के साथ किया हैवानियत....CCTV फुटेज वायरल
Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक और शिक्षक का वीडियो आया सामने, दो छात्रों के साथ किया हैवानियत....CCTV फुटेज वायरल /image: IBC24 File
- वाड्रफनगर के DAV पब्लिक स्कूल में शिक्षक पर छात्रों की पिटाई का आरोप
- घटना का कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की, स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिया
बलरामपुर-रामानुजगंज। Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इन दिनों शिक्षकों के शर्मनाक हरकतों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जांजगीर चांपा के बाद अब वाड्रफनगर के प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल में शिक्षक की दो छात्रों से हैवानियत का वीडियो सामने आया है। इतना ही नहीं छात्रों ने बताया कि शिक्षक ने धमकी भी दी थी।
डंडों से मार-मारकर छात्रों का किया बुरा हाल (DAV Public School Wadrafnagar)
Chhattisgarh School Viral Video आरोप है कि स्कूल के शिक्षक शुभम गुप्ता ने बाल नहीं कटवाने की बात पर दोनों छात्र को डंडे से पीटा (Teacher Beating Students)। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों के शरीर पर चोट के निशान भी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों को घटना की जानकारी घर में नहीं देने की धमकी दी थी। लेकिन एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की, तब कथित मारपीट की जानकारी सामने आई।
घटना का CCTV फुटेज वायरल (School CCTV Video)
Chhattisgarh School Viral Video इस बीच घटना का कथित CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है कि शिक्षक कैसे छात्रों पर डंडे बरसा रहें है। परिजनों का कहना है कि फुटेज में छात्रों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसी आधार पर उन्होंने संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में प्राचार्य जांच के बाद कार्यवाही की बात करते नजर आ रहे हैं।
प्राचार्य अंशु यादव
शिक्षक शुभम गुप्ता
ये भी पढ़ें
- Uttarakhand Congress New Team: कांग्रेस में बड़ा बदलाव, एक साथ 167 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
- CG Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
- Thailand School Shooting News: छात्र ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, खुद को भी किया शूट….7 की मौत, सामने आया वीडियो

Facebook


