CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने प्रदेश के इस जिले को दी सौगात, 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
CM Vishnu Deo Sai News: सीएम विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में विकास की बड़ी सौगात दी।
CM Vishnu Deo Sai News/Image Credit: CG DPR
- सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले पर पहुंचे।
- सीएम साय ने जांजगीर-चांपा जिले को बड़ी सौगात दी।
- सीएम साय ने 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन।
CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री साय ने 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन विकास कार्यों के माध्यम से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा बटन दबाकर पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। (CM Vishnu Deo Sai News) इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जांजगीर चांपा जिले को लगभग 295 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और जनजीवन अधिक सुगम बनेगा।
CM Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। (CM Vishnu Deo Sai News) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले में विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी तथा आमजन को सीधे लाभ मिलेगा।
विभिन्न विभागों के कार्य शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्य शामिल हैं। (CM Vishnu Deo Sai News) वहीं भूमिपूजन के 182 कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण नहीं होते, बल्कि वे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है (CM Vishnu Deo Sai News) और इसी सोच के साथ प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
CM Vishnu Deo Sai News: इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- TMC Crisis Latest News: ममता बनर्जी के लिए एक और खतरे की घंटी! संसद में अलग गुट की मांग लेकर स्पीकर से मिलेंगे बागी सांसद, जानिए कौन हो सकता है पार्टी का लीडर
- Gurugram Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार कार, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
- CG Rape News: पहले बांधे भाई के हाथ-पैर, फिर 3 दरिदों ने जंगल में लूट ली युवती की अस्मत, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैवानियत की हदें पार

Facebook


