CG Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग के पास की शिकायत, चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग
CG Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग के पास की शिकायत, चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग
रायपुर: CG Vidhansabha Chunav 2023 बिरनपुर घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। ये बयान आने के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा पर चुनाव के समय धार्मिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ हेट स्पीच मामले को लेकर कांग्रेस ने शिकायत की है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज शिकायत करवाई है।
Read More: Same Sex Marriage: भारत में सेम सेक्स मैरिज को मान्यता नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
CG Vidhansabha Chunav 2023 दरअसल, कल यानी सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा में बिरनपुर मामले को लेकर बयान दियार था। उन्होंने हत्या के एक मामले को लेकर अपनी चुनाव सभा में सीधे कहा कि “भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग करवाकर मार दिया।”
जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गरमा गई है और अब कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग के पास अमित शाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और अमित शाह के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके साथ ही राजनांदगांव से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Facebook


