Tantrik Kriya Kya Hoti Hai: सावन शुरू होने से पहले मुक्तिधाम में पशु की बलि देकर किया तांत्रिक क्रिया और जादू टोना! मौके पर मिले अंडे के साथ कई सामान, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

Tantrik Kriya Kya Hoti Hai: सावन शुरू होने से पहले मुक्तिधाम में पशु की बलि देकर किया तांत्रिक क्रिया और जादू टोना! मौके पर मिले अंडे के साथ कई सामान, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

Modified Date: July 25, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: July 25, 2026 2:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कचांदुर गांव के मुक्तिधाम में संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप
  • कटे हुए नींबू और अंडे मिलने के बाद ग्रामीणों ने जताई तांत्रिक क्रिया की आशंका
  • मामले की सच्चाई अभी स्पष्ट नहीं, घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल

दुर्ग: Tantrik Kriya Kya Hoti Hai जिले के कचांदुर गांव से तांत्रिक क्रिया और जादू टोना का मामला सामने आया है। मुक्तिधाम में मटके में पशु का मांस और भारी संख्या में कटे हुए नीबू मिले हैं, साथ ही अंडे भी पाए गए हैं। ग्रामीणों ने जब मुक्तिधाम का नाजारा देखा तो हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर की बलि देकर तांत्रिक क्रिया को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रिया और जादू टोना

Tantrik Kriya Kya Hoti Hai मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुबह खेत की ओर जा रहे तो अचानक उनकी नजर मुक्तिधाम पर पड़े मटके और अंडे पर पड़ी। अंडे और मटके को देखकर उन्हें तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका हुई। इसके बाद किसानों ने गांव के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब मटके को फोड़ा तो उसमें से कटे हुए नीबू निकले जिसमें बंदन लगा हुआ था। इसके साथ ही मटके में कटा हुआ पशु का मांस भी मिला है। वहीं, ग्रामीण इस बात की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि तांत्रिक क्रिया और जादू टोना को किसने अंजाम दिया है।

सावन से पहले तांत्रिक क्रिया

बता दें कि छत्तीसगढ़ में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जादू-टोना करने वाले अधिक सक्रीय हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि तांत्रिक क्रिया और जादू टोना करने वाले किसी से दुश्मनी हो जाने पर सावन के महीने में तांत्रिक क्रिया और जादू टोना कर बदला लेते हैं। हालांकि अभी तक इसका अधिकारिक प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन कचांदुर गांव में हुई ये घटना लोगों को ऐसी मान्यताओं पर भरोसा करने पर मजबूर कर देते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ये मामले में आगे क्या खुलासा होता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"