SECL कर्मियों को ऑफिस जाने से रोका, पूर्व ITI अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं का आक्रोश देख दहशत में रहे कर्मचारी

SECL news: Former ITI apprentice trainees protest: एसईसीएल मुख्यालय में आज कोई कामकाज नहीं हो सका। उत्पादन, डिस्पैच....

SECL कर्मियों को ऑफिस जाने से रोका, पूर्व ITI अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं का आक्रोश देख दहशत में रहे कर्मचारी

Former ITI apprentice trainees protest against SECL personnel

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 14, 2022 11:51 pm IST

बिलासपुर। SECL news: Former ITI apprentice trainees protest: एसईसीएल मुख्यालय में आज कोई कामकाज नहीं हो सका। उत्पादन, डिस्पैच,  मशीनीकरण से जुड़े टेंडरों/कॉंट्रैक्ट अवार्ड का काम ठप रहा। वहीं सामग्री प्रबंधन विभाग कोई क्रय आदेश भी जारी नहीं किया। कुछ कार्य जिनकी डेडलाइन आज थी उससे जुड़े अधिकारी-कर्मचारी देर शाम तक मुख्यालय के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन पूर्व अप्रेंटिस प्रशिक्षु गेट को जाम कर बैठे रहे। किसी को कार्यालय के अंदर घुसने नहीं दिया गया।

धरना प्रदर्शन से पूर्व कल पूर्व अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के नेता ऋषि पटेल द्वारा आंदोलन के लिए बिलासपुर आए युवा छात्रों से ‘फ़ोर्म-बी’ भरवाया गया है। सहयोग राशि भी ली गई है । ऋषि पटेल ने मीडिया को दिए अपने बयान में स्वीकार किया है कि यह उन्होंने अपनी मर्ज़ी से किया है , ऐसा करने के लिए उन्हें एसईसीएल ने नहीं कहा है ।

read more : देवर का भाभी से था ‘बेडरूम कनेक्शन’, रोड़ा बन रही थी मां, फिर बेटे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जिसे सुनकर हिल जाएंगे आप 

एसईसीएल सूत्रों ने जानकारी दी है कि पूर्व आईटीआई प्रशिक्षुओं को नियमित करने सम्बन्धी माँग से जुड़े प्रकरण की सुनवाई डिप्टी चीफ़ लेबर कमिश्नर रायपुर के यहाँ भी चल रही है। ऐसे में सुनवाई लम्बित रहते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाना अवैधानिक है। देशभर में बिजली संकट की चुनौतियों के बीच कोल-डिस्पैच के डिलीवरी ऑर्डर भी जारी नहीं हुआ। इनमें छतीसगढ़ राज्य में स्थित नॉन पावर और लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रदाय किए जाना वाला कोयला शामिल है। बता दें कि एसईसीएल प्रबंधन ने पिछले लगभग ढाई महीने में पांच बार पूर्व आईटीआई अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं से बात की गई है, जिसके अंतर्गतगत 5 अगस्त को सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने स्वयं प्रतिनिधि दल से बात की थी ।

read more : 15 की उम्र में थामा हथियार, 26 साल के भतीजे ने ऐसे लिया चाचा की हत्या का बदला, खूनी संघर्ष की वारदात सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह 

हाल हीं में सम्पन्न संसद के मानसून सत्र के दौरान कोयला मंत्री भारत सरकार प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट कर दिया था कि ट्रेड अप्रेंटिस का नियमितिकरण नहीं किया जा सकता है । अप्रेंटिस एक्ट 1961(यथा संशोधित 2014) में अप्रेंटिस प्राप्त प्रशिक्षुओं को नियमित किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है । पूरे देश में सार्वजनिक उपक्रम इस प्रकार के अप्रेंटिस के प्रशिक्षण की व्यवस्था करते हैं और इस सम्बंध में भारत सरकार के नियम स्पष्ट हैं । एसईसीएल में अप्रेंटिस कर चुके छात्रों के यथा लागू सभी देयताओं का भुगतान कर दिया गया है । सीएमडी एसईसीएल से बैठक के पूर्व, अप्रेंटिस छात्र संघ , निदेशक तकनीकी संचालन-सह-कार्मिक के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। नगर विधायक बिलासपुर भी एक बैठक में उपस्थित रहे है।


लेखक के बारे में