Rajim Kumbh Kalpa 2026: आज माघी पूर्णिमा से राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत.. देश-विदेश से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु, चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन

Rajim Kumbh Kalpa 2026: रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी । श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।

Rajim Kumbh Kalpa 2026: आज माघी पूर्णिमा से राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत.. देश-विदेश से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु, चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन

Rajim Kumbh Kalpa 2026 || Image- IBC24 News file

Modified Date: February 1, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: February 1, 2026 10:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक महामेला
  • त्रिवेणी संगम में लाखों श्रद्धालुओं का स्नान
  • श्रद्धालुओं हेतु विशेष मेमू ट्रेन सेवा

गरियाबंद: संस्कृति संस्कार और समृद्धि का प्रतीक राजिम कुंभ कल्प की आज से शुरुवात हो गई है, राजिम कुंभ कल्प में शामिल होने के लिए देश विदेश के लाखों श्रद्धालू राजिम पहुचेंगे, श्रद्धालूओं के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला सुबह 4 बजे से ही शुरु हो गया है, जो आज दिनभर जारी रहेगा।

महाशिवरात्रि तक लगेगा महामेला

राजिम में हर वर्ष माघ पुर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम मेला आयोजित होता है, देश विदेश के लाखो लोग राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम में उसी आस्था और विश्वास के साथ डुबकी लगाते है, स्नान करते है, जिसकी शुरुवात आज मांघ पूर्णिमा के प्रथम स्नान के साथ शुरू हो गया है, हजारों श्रद्धालूओं ने सुबह त्रिवेणी संगम में स्नान किया, उसके पश्चात भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ के दर्शन कर रहे है, श्रद्धालूओं के त्रिवेणी स्नान का ये सिलसिला आज दिनभर जारी रहेगा।

तीन नदियों के पवित्र संगम पर राजिम

राजिम कुंभ कल्प की अपनी एक अलग ही पहचान है, पैरी, सोंढूर और महानदी, तीन नदियों के संगम स्थल राजिम त्रिवेणी संगम पर ये राजिम कुंभ कल्प आयोजित होता है, त्रिवेणी संगम के एक तट पर भगवान विष्णु श्री राजीवलोचन के रूप में विराजमान है, और दुसरे तट पर सप्तऋषियों में से एक लोमश ऋषि का आश्रम विद्यमान है, त्रिवेणी संगम के बींचो बीच खुद महादेव कुलेश्वरनाथ के रुप में स्थापित है, वैसे तो श्रद्धालूओं के यहॉ पहुंचने का सिलसिला सालभर लगा रहता है, मगर राजिम कुंभ मेले के समय श्रद्धालूओं के पहुंचने की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है, राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ जी मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालूओं को घंटो लाईन में खडा होना पड़ता है।आस्था के साथ ही मोक्ष मार्ग प्रशस्त होने की मान्यता से यह कुम्भ कल्प अलौकिक हो जाता है।

श्रद्धा और भक्ति का दुसरा नाम ही भगवान है, जहॉ श्रद्धा है, वहां भक्ति है, और जहॉ भक्ति है, वहाँ भगवान है, भगवान के दर्शनों की चाहत और मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर श्रद्धालूओं का राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो 15 फरवरी महाशिवरात्री तक जारी रहेगा।

चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य राजीव में शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला में रेलवे की यात्री सुविधाएं प्रगति पर हैं । दिनांक 1 फरवरी से 15 फरवरी तक 02 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी । श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।

राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद, 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown