जेल में बंद कैदी का प्रहरियों ने तोड़ा हाथ, पैसे नहीं देने पर मारपीट के आरोप

यहां गौरेला के स्टेट बैंक में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार शिव कुमार सिंह नाम का आरोपी पिछले 1 महीने से जेल में बंद है। इसके साथ जेल में ही पदस्थ प्रहरियों के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है ।

जेल में बंद कैदी का प्रहरियों ने तोड़ा हाथ, पैसे नहीं देने पर मारपीट के आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: September 20, 2022 3:35 pm IST

गौरेला। जिला जेल में पुलिस वालों को एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है, गौरेला के जिला जेल में बंद कैदी से मारपीट का मामला सामने आया है । यहां गौरेला के स्टेट बैंक में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार शिव कुमार सिंह नाम का आरोपी पिछले 1 महीने से जेल में बंद है। इसके साथ जेल में ही पदस्थ प्रहरियों के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है ।

उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए गए बंदी शिव कुमार सिंह ने बताया कि उसके साथ पैसों की मांग को लेकर जिला जेल में पदस्थ जेल कर्मी फुलेश्वर साहू के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है और घर से पैसे मंगाने के लिए दबाव बनाया जाता रहा और उनकी मांगे पूरी नहीं करने पर प्लास्टिक के डंडे से जमकर पिटाई की गई जिससे कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

read more:  दशहरे के बाद आएगी PM Kisaan योजना की 12वीं किस्त, इस एक चीज के बिना नहीं ले सकेंगे योजना का लाभ

वहीं जेल में बंदी के साथ मारपीट की जानकारी परिजनों को भी हुई, जिसके बाद सुबह होने पर बंदी शिव कुमार सिंह को जिला जेल से एंबुलेंस में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका एक्सरे करा कर आवश्यक उपचार किया गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन कौशलेंद्र प्रसाद ने बतलाया कि जेल से बंदी को यहां लाया गया है जिसका एक्सरे के बाद आवश्यक उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी लेने पर जेल के प्रभारी राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है और हो सकता है भारी बरसात के कारण वह फिसल कर गिर गया हो।

read more: Shivraj Cabinet Decision : शिवराज कैबिनेट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के लिए बड़ा फैसला

बहरहाल, जिला जेल में बंदियों के साथ जेल के भीतर मारपीट के इसके पहले भी कई मामले सामने आए हैं, इस बार बंदी ने हिम्मत दिखाई है, और जेल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की गई है, देखेन वाली बात यह होगी कि इस पर क्या कार्यवाही होती है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com