BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Surajpur Crime News: पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ऐसी कहानी, सच्चाई जानकर उड़े सभी के होश

Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है।

Karnataka Crime News|| Image- Symbolic (Canva)

Karnataka Crime News|| Image- Symbolic (Canva)

karan nepali
Published: 30 Mar 2026 | 3:18 pmModified: 30 Mar 2026 | 3:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. सूरजपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है।
  2. पत्नी की मौत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उसके अपने पति का हाथ निकला।
  3. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पत्नी की मौत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उसके अपने पति का हाथ निकला। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

Surajpur Crime News: दरअसल मामला सलका-उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तारकेश्वरपुर का है। यहां रहने वाले अलमा प्रजापति ने 3 मार्च को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी लीलावती घर में मृत मिली है। उसने बताया था कि वह सुबह अपने पड़ोसी के साथ कार से खड़गवां-रतनपुर सामान लेने गया था और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। रात में जब वह बैकुंठपुर की ओर से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी पलंग के नीचे जमीन पर औंधे मुंह लेटी हुई है। आरोपी ने पहले इसे नशे की हालत समझकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगले दिन सुबह जब उसे उठाने की कोशिश की (Surajpur Crime News) तो उसकी मौत हो चुकी थी और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात कारणों से मौत का मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान सामने आया कि आरोपी का दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट भी होती थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Surajpur Crime News:  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने संदेही अलमा प्रजापति से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर संदेह कर बार-बार झगड़ा करती थी। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद को बचाने के लिए उसने चौकी में मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और पाइप बरामद कर लिया है। (Surajpur Crime News) आरोपी अलमा प्रजापति, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज़ है जो क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाश भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Husband murders wife Surajpur

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am