IPS Ratanlal Dangi: IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़िता का कथित ऑडियो आया सामने, सीएम साय ने कही सख्त कार्रवाई की बात

IG Ratanlal Dangi sexual harassment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने IPS रतनलाल डांगी को लेकर कहा कि वह चाहे IPS हो या IAS हो या कोई भी व्यक्ति हो। मामले की जांच की जाएगी और जांच में सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

IPS Ratanlal Dangi: IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़िता का कथित ऑडियो आया सामने, सीएम साय ने कही सख्त कार्रवाई की बात
Modified Date: October 23, 2025 / 10:23 pm IST
Published Date: October 23, 2025 10:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही कार्रवाई की बात
  • ⁠पीड़िता का वायरल ऑडियो आया सामने
  • एसआई की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

रायपुर: Raipur News, 2003 बैच के सीनियर भापुसे अधिकारी रतन लाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जांच का जिम्मा 2011 बैच के आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और पुलिस उपमहानिरीक्षक मिलना कुर्रे को सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही कार्रवाई की बात

वहीं इस मामले में पेंड्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने IPS रतनलाल डांगी को लेकर कहा कि वह चाहे IPS हो या IAS हो या कोई भी व्यक्ति हो। मामले की जांच की जाएगी और जांच में सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

⁠पीड़िता का वायरल ऑडियो आया सामने

IG Ratanlal Dangi sexual harassment, इसी बीच IG रतनलाल डांगी पर लगे यौन शोषण के आरोप में कथित ऑडियो सामने आया है। जो कि ⁠पीड़िता का वायरल ऑडियो बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में पीड़िता IPS रतनलाल डांगी की शिकायत में कही बात को झूठ बता रही है।

एसआई की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि, एक एसआई की पत्नी ने वरिष्ठ भापुसे अधिकारी रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर समूचे पुलिस महकमें में सनसनी फैला दी है। हालांकि रतन लाल डांगी ने इस मामले में डीजीपी को खत लिखकर पूरे मामले पर सफाई पेश की है। उन्होंने पत्र में विस्तार और बिंदुवार तरीके से बताया है कि, आरोप लगाने वाली महिला ने उन्हें कब और किस तरह से ब्लैकमेल किया है। उन्होंने खुद ही डीजीपी से मामले की जाँच कराने का आग्रह किया था।

read more: सिंगापुर में पटाखे फोड़ने के आरोप में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

read more: Narayanpur News: नारायणपुर में 5 ग्रामीणों की मौत, छट्टी का खाना खाने के बाद गई जान, कई लोगों के बीमार होने की खबर


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com